{"_id":"5f5a77278ebc3ea3f62e466e","slug":"protest-udhampur-news-jmu218414692","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 11 में बिना नोटिस कारवाई पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 11 में बिना नोटिस कारवाई पर भड़के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। वार्ड नंबर 11 के संबल रोड पर नगर परिषद की ओर से की गई अतिक्रमण विरोधी कारवाई से नाराज लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन व नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की।
क्षेत्रवासियों का कहना था कि नगर परिषद ने बिना नोटिस दिए उक्त कारवाई कर लोगों का काफी नुकसान किया है। यह सरासर नगर परिषद की गुंडागर्दी है इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वहीं वार्ड नंबर 11 की पार्षद आरती वर्मा ने रोष व्यक्त करते हुए नगर परिषद की कारवाई असहनीय है। क्योंकि कोई भी कारवाई करने से पहले नगर परिषद को लोगों को जागरूक करना चाहिए था अथवा उन्हें नोटिस भेजकर अपना सामान संभालने का मौका देना चाहिए था। जबकि नगर परिषद की ओर इसके बिल्कुल उल्ट कारवाई की गई और अचानक से जेसीबी लगाकर लोगों के गेट, सीढ़ियों व दुकानों के बाहर के ढांचों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इससे क्षेत्रवासियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। घरों के अंदर जाने के लिए बनी सीढ़ियों को अचानक से तोड़े जाने से छोटे बच्चों व बुजुर्गों को घरों के अंदर आने जाने में समस्या पैदा हो गई है। इसलिए प्रशासन से उनकी मांग है कि वह नप की इस बिना नोटिस की कारवाई पर कड़ा संज्ञान ले और सख्त हिदायत जारी कर नगर परिषद की इस प्रकार की मनमर्जी पर रोक लगाई जाए ताकि अन्य शहरवासियों को इस तरह प्रताड़ित न होना पडे़।