फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

पेयजल समस्या का निदान नहीं होने पर भड़के लोग

विज्ञापन
protest
उधमपुर। पानी की बढ़ती किल्लत की समस्या को लेकर लोअर स्याल के लोगों ने पैंथर्स पार्टी के युवा उपप्रधान पवन ठाकुर के नेतृत्व में जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लोअर स्याल के लोग काफी समय से पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। जबकि विभाग लोअर स्याल क्षेत्र से पूरे उधमपुर नगर में पानी की सप्लाई कर रहा है, लेकिन उनकी समस्या पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण इलाके के लोग पानी की बूद-बूंद के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

युवा उपाध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि सयाल के लिए 300 मीटर पाइप भी मंजूर हुई है, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं है। एक तरफ जल शक्ति विभाग स्याल क्षेत्र से शहर में पानी सप्लाई दे रहा है और दूसरी ओर इसी क्षेत्र के लोगों को प्यास से तड़प रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि जलशक्ति विभाग सयाल वासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह प्रदर्शन विभाग के लिए चेतावनी मात्र था। अगर जल शक्ति विभाग ने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाकर लोगों की समस्या का उचित समाधान नहीं किया तो आगामी दिनों में सभी लोअर सयालवासी विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed