फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

लो वोल्टेज से नगरोटा, मेलडीवासियों में दौड़ा करंट

विज्ञापन
protest
उधमपुर। बिजली की लो वोल्टेज से परेशान शहर के नगरोटा व मेलडी इलाके के लोगों ने रविवार दोपहर को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ लो वोल्टेज की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। जानकारी के बाद भी विभाग इसको लेकर कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

गणेश शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर निशाना साध कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिन प्रतिदिन लो वोल्टेज की परेशानी बढ़ती जा रही है और गर्मी के मौसम में तो यह दोगुनी हो गई है। उनके इलाके को अब नगर परिषद के दायरे में रख दिया है। जब उनको नगर परिषद में रखा गया था तो लगा था कि अब उनके इलाके का भी शहर की तरह विकास होगा और अब उनको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन आज तक ऐसा कुछ नहीं हो पाया है। जरूरत के अनुसार बिजली नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में कई सप्ताह से लो वोल्टेज से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में बिजली की सप्लाई झज्जर कोटली के ग्रिड स्टेशन से दी जा रही है, जोकि उधमपुर से करीब तीस किलोमीटर दूर है। अब जब उनका इलाका शहर के दायरे में है तो फिर इतनी दूर से सप्लाई क्यों दूरी जा रही है। उनको भी शहर की तरह जखैनी और देविका रिसीविंग स्टेशन से बिजली प्रदान की जाए। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर अपनी बात को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर अब भी उनकी मांग को पूरा कर राहत नहीं प्रदान की तो आने वाले दिनों शहर पहुंच कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed