फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

कूड़ा फेंकने के खिलाफ प्रदर्शन, नप चेयरमैन का पुतला फूंका

विज्ञापन
protest
उधमपुर। एनजीटी की तरफ से जुर्माना लगाने के बाद भी शहर की गंदगी अंबिहार इलाके में राजमार्ग के किनारे डाले जाने के विरोध में शुक्रवार को पैंथर्स पार्टी ने सलाथिया चौक पर नगर परिषद के चेयरमैन का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी ठप रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण ही इतना बड़ा जुर्माना लगा है। अंबिहार में शहर भर का कूड़ा कचरा फेंकने से लगातार तवी नदी का पानी भी प्रदूषित हो रहा है। अगर जल्द इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी के युवा नेता जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पैंथर्स पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सलाथिया चौक पर इकट्ठे हुए और नगर परिषद चेयरमैन का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी जाम रहा। प्रदर्शन के दौरान जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि चेयरमैन की गलत कार्यप्रणाली के कारण ही नगर परिषद को इतना बड़ा जुर्माना लगाया गया है लेकिन कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों की तरफ से कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजमार्ग के किनारे पर गंदगी डाले जाने पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने को लेकर एनजीटी की तरफ से कई बार चेताया भी गया था। नगर परिषद ने भी अपने जवाब में जल्द ही इस संबंधी जरूरी कदम उठाने के कई बार आश्वासन दिए, लेकिन इसके बावजूद किसी ने कुछ नहीं किया। मजबूरन एनजीटी को 1.39 करोड़ रुपये जुर्माना लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी-गंदगी डालनी बंद नहीं की तो बड़ा आंदोलन होगा
जग्गा ने कहा कि गंदगी डालने के विरोध में पैंथर्स पार्टी ने कई बार सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। अंबिहार में भी धरने को लेकर कई बार प्रदर्शन किया। इस परेशानी के बारे में एनजीटी को भी सूचना दी गई। इसके बाद एनजीटी को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। जुर्माना लगाने के बाद भी नगर परिषद ने शहर की गंदगी को अंबिहार में डालना जारी रखा है। इसको लेकर अभी तक भी रोक नहीं लगाई गई है। जब बारिश हो रही है तो सारी गंदगी तवी नदी में पहुंच कर पानी को दूषित कर रही है। मजबूर होकर पैंथर्स पार्टी को फिर से प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने चेयरमैन को चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द गंदगी डालना बंद नहीं किया तो मजबूरन आंदोलन तेज करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed