फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, गंदगी फेंकने आए वाहनों को वापस भेजा

विज्ञापन
protest
उधमपुर। एनजीटी की तरफ से जुर्माना लगाने के बावजूद शहर की गंदगी अंबिहार में डाले जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस के युवा नेताओं ने मौके पर पहुंच कर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। जब गंदगी डालने के लिए नगर परिषद के वाहन पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को रोक दिया और विरोध कर लौटा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अब नगर परिषद को पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में नेता और कार्यकर्ता अंबिहार इलाके में पहुंचे और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अभी प्रदर्शन चल ही रहा था कि शहर से जमा की गई गंदगी लेकर नगर परिषद के दो वाहन मौके पर पहुंच गए। इससे पहले की वाहन गंदगी डालते प्रदर्शनकारियों ने सभी वाहनों को रोक दिया और विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी समय तक वाहन चालकों व प्रदर्शनकारियों में बहस भी हुई।
विज्ञापन

एनजीटी भी लगा चुकी है 1.39 करोड़ जुर्माना
प्रदर्शन के दौरान सुमित मगोत्रा ने कहा कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण ही पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। हर रोज शहर की 30 टन से भी ज्यादा गंदगी को शहर से बाहर अंबिहार में डाला जा रहा है। बारिश होने पर यही सारी गंदगी तवी नदी में पहुंच कर पानी को दूषित कर रही है। कई बार कांग्रेस ने इसका सड़कों पर उतर कर विरोध किया है। पिछले दिनों एनजीटी ने नगर परिषद को 1.39 करोड़ का जुर्माना लगाकर कार्रवाई भी की लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद ने इस पर रोक नहीं लगाई है। राजमार्ग के किनारे गंदगी डाले जाने पर वाहन चालकों व यात्रियों को हर रोज गंदगी के चलते बदबू का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि नगर परिषद अब इस स्थान पर गंदगी डालना बंद कर दे और किसी दूसरे स्थान पर गंदगी डालने का प्रबंध करे। अभी तो नगर परिषद को शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर फिर भी इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास फंड से जुर्माने का भुगतान नहीं करने देंगे
मगोत्रा ने कहा कि अगर नगर परिषद जुर्माने की राशि का भुगतान करता है तो इससे शहर के विकास पर असर पड़ेगा, क्योंकि नगर परिषद विकास के लिए मंजूर की गई राशि को ही जुर्माने के रूप में जमा करवाएगा। अगर विभाग ने विकास के लिए मंजूर की गई राशि से जुर्माने की राशि का भुगतान किया तो कांग्रेस इसको लेकर भी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed