{"_id":"d967880d994d456fc1d33d21dd1dd08e","slug":"protest-of-shopkeepers-for-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए सड़क पर उतरे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए सड़क पर उतरे दुकानदार
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए बस अड्डे के दुकानदारों ने बस अड्डे में पानी की सुविधा न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने पीएचई विभाग के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। दुकानदारों ने अड्डे में हैंडपंप या पानी की कोई और सुविधा देने की मांग उठाई।
नए बस अड्डे में पीने के पानी की सुविधा न होने के कारण स्थानीय दुकानदारों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे बस अड्डे में कहीं भी पीने के पानी की कोई भी सुविधा प्रशासन द्वारा मुहैया नहीं कराई गई है।
स्थानीय दुकानदार करतार सिंह ने कहा कि आजाद भारत में हर नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का कानूनी अधिकार दिया गया है। पर ऐसा लगता है कि कानून की बातें सिर्फ सरकारी कागजों तक सिमट कर रह गई हैं। बस अड्डे में आने वाले हर आदमी को पानी की खोज में अड्डे के बाहर जाना पड़ता है। कई बार लोगों को खरीद कर पानी पीना पड़ता है।
विज्ञापन
बस अड्डे में मिस्त्री का काम कर रहे योग राज ने कहा कि पानी न होने के कारण बहुत परेशानी होती है। उन्हें दिनभर धूप में काम करना होता है। ऐसे में जब कभी प्यास लगती है तो साथ लगते मोहल्ले में जाकर मांगकर पानी पीना पड़ता है।
अगर कोई ग्राहक पानी मांग लेता है तो शर्मिंदा होना पड़ता है। हर समय खरीद कर पानी पीना उनके बस की बात नहीं है। दुकानदारों ने पीएचई विभाग के अधिकारियों से अपील की कि बस अड्डे में हैंडपंप या फिर पानी की कोई और सुविधा प्रदान करें।