फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest of ret teachers

स्क्रीनिंग के विरोध में आरईटी शिक्षकों का प्रदर्शन

Mon, 08 Feb 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
protest of ret teachers

अपनी मांगों के समर्थन में आरईटी शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के स्क्रीनिंग के आदेशों को वापस लेने की मांग की। शिक्षकों ने सालों से लंबित मांगों को भी जल्द पूरा काने को कहा।

विज्ञापन


रविवार को रहबर-ए-तालीम फोरम के रियासती प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में कृष्णा पैलेस में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विनोद शर्मा ने शिक्षा विभाग पर आरोेप लगाए।
विज्ञापन


विनोद ने सर्व शिक्षा अभियान के के निदेशक पर वेतन आवंटन में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि कुछ जिलों में शिक्षकों का वेतन ज्यादा दिया जा रहा है तो कुछ जिलों में शिक्षक वेतन को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर्स को बेवजह नीचा दिखाए जाने के लिए शिक्षा विभाग गलत नीतियां अपना रहा है। आए दिन उनके  दस्तावेजों की जांच की जा रही है। एसएसए योजना के तहत कार्यरत अध्यापकाें को पिछले सात महीने से वेतन नहीं दिया गया है।

पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके टीचरों को स्थायी नहीं किया गया है। ढाई साल से सैकड़ों ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें स्थायी नहीं किया जा रहा। एसआरओ-396 की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

साथ ही मिड-डे-मील का भुगतान भी दो साल से नहीं हुआ है। इस वजह से पढे़-लिखे नौजवान युवाओं को बेरोजगार रहना पड़ रहा है। केजीबीवी के तहत लगाए शिक्षकों को काफी लंबे समय से पक्का नहीं किया गया है।


टीचरों को समय पर सुविधाएं नहीं मिलने पर शिक्षकों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। इस मौके पर सुकेश खजूरियां, अशोक सेठ, प्रीतम गोस्वामी, शाम शर्मा, सुखदेव सिंह, विपिन, विनय, सुरजीत सिंह, कुलदीप कटोच, अनिल शर्मा, मुस्तफा, रवींद्र सिंह, शाम वर्मा, वंदना, रेखा देवी, सुषमा, सुदेश, यश पाल, राकेश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed