{"_id":"740f11781cb4339da8732eac00e1c2f6","slug":"protest-of-phe-employees-on-15th-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई कर्मियों का धरना 15 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई कर्मियों का धरना 15 को
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने उधमपुर में बैठक कर फैसला किया कि 15 फरवरी को जम्मू में चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बंसी लाल शर्मा ने बैठक में पीएचई कर्मचारियों की मांगों को उजागर किया। बैठक मेें बताया गया कई महीने से पीएचई विभाग में कार्यरत सीपी वर्कर्स वेतन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आज तक राज्य सरकार ने इन वर्कर्स को वेतन नहीं जारी किया है।
वेतन नहीं मिलने के कारण सीपी वर्कर्स परिवार सहित आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।
अगर जल्द सरकार ने सीपी वर्कर्स का वेतन जारी करने के साथ अन्य मांगों को पूरा नहीं किया तो सभी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि नियम अनुसार सात वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाया जाना चाहिए, लेकिन आज तक राज्य सरकार ने मांग को पूरा करना तो दूर इस पर गौर भी नहीं किया है।
चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को प्रोमोशन देकर जूनियर असिस्टेंट, वर्क सुपरवाइजर, इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इंस्पेक्टर, फोरमैन आदि बनाए जाने, विभाग में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने की मांगे भी उठाई गई। बैठक में आसपास क्षेत्र के कई कर्मचारी मौजूद थे।