फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest news

Udhampur News: बकाया नहीं मिलने पर ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
पेमेंट रिलीज करने मांग को लेकर जलश​क्ति विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते जेजेएम कांट्रेक्टर
उधमपुर। जल जीवन मिशन ठेकेदार एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को ठेकेदारों ने छह महीने से बकाया नहीं मिलने पर जल शक्ति विभाग कार्यालय परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द ठेकेदारों का बकाया जारी किया जाए। अन्यथा वे जेजेएम योजना का जिलाभर में काम बंद कर देंगे।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जेजेएम ठेकेदार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृज मोहन शर्मा ने कहा कि जिला भर में सरकार की जेजेएम योजना के लिए जोर शोर से काम चल रहा है। इसमें कार्य कर रहे ठेकेदार अपनी पूरी मेहनत से इस योजना पर युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं और करीब 90 से 95 प्रतिशत तक काम पूरा कर लिया है लेकिन अब ठेकेदारों को उनका बकाया नहीं मिलने के कारण परेशानी हो गई है। ठेकेदारों के साथ काम कर रहे मजदूर भी पारिश्रमिक नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं। ठेकेदारों को बकाया नहीं मिलेगा तो वह मजदूरों को कहां से मजदूरी देंेगे। उन्होंने बकाया नहीं मिलने से आगे का काम पूरा करने में भी बाधा पेश आ रही है और ठेकेदारों के लिए भी आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द ठेकेदारों को उनका बकाया दिया जाए। वहीं प्रदर्शन में शामिल जम्मू ठेकेदार एसोसिएशन के सचिव राज कपूर ने कहा कि इस समस्या को लेकर उनकी रियासी कठुआ, बनिहाल, डोडा और जम्मू इत्यादि सभी एसोसिएशन से भी बात हुई है।
विज्ञापन


अगर अगले 10 दिन में सरकार ने उनका बकाया जारी नहीं किया तो वे सभी एक मंच पर आकर इसके खिलाफ जेजेएम के तहत चल रहे अपने सारे कार्योंे को रोक देंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते हैं कि विकास का पहिया धीमा हो, इसलिए सरकार से आग्रह कि उन्हें ऐसा करने पर मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन


न करेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed