फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest in udhampur

बिजली कटौती से राशन भी नहीं मिल रहा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest in udhampur
उधमपुर। गर्मी के मौसम में दिन प्रतिदिन बढ़ रही बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में शुक्रवार को ब्लाक घोरडी के हरतरयान पंचायत के ग्रामीणों ने पीडीडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग हर रोज आठ से दस घंटे कटौती कर रहा है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बिजली न होने से सरकारी राशन सप्लाई भी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

रवि कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़कों पर उतर कर पीडीडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि जबसे गर्मी का प्रकोप बढ़ा है, तब से ही कटौती भी बढ़ गई है। अब हर रोज आठ से दस घंटे तक कटौती की जा रही है और कई बार तो पूरी रात उनको बिजली की सप्लाई नहीं मिल रही है। उनकी पंचायत में वीरवार देर रात करीब एक बजे बिजली बंद हुई थी और शुकवार दोपहर तक बिजली सेवा को बहाल नहीं किया गया। बिजली न होने के कारण ग्रामीणों ने पूरी रात गर्मी के बीच जाग कर गुजारी है। सुबह ग्रामीण राशन के लिए डिपो पर गए तो बिजली न होने के कारण उनको राशन भी नहीं मिल सका। राशन के लिए आज कल पहले अंगूठे से पंच करना पड़ता है। इसके लिए बायोमीट्रिक सिस्टम बिजली से चलता है। जब बिजली बंद होती है तो राशन भी नहीं मिल पाता है। कई ग्रामीण तो राशन के लिए कई किलोमीटर का लंबा सफर तय करके आए थे, लेकिन उनको अब निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी फोन भी नहीं उठाते
ग्रामीणों ने कहा कि पीडीडी की तरफ से पिछले दिनों लोगों की सहायता के लिए सभी अधिकारियों व कुछ कर्मचारियों के नंबर सार्वजनिक तौर पर जारी किए गए थे। कहा गया था कि कहीं पर भी अगर बिजली की परेशानी होती है तो इन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है, लेकिन संपर्क करने पर कोई भी फोन नहीं उठाता है। विभाग की तरफ से केवल दिखावा किया जा रहा है। इसलिए उनकी मांग है कि पीडीडी बिजली ढांचे में सुधार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed