फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest in udhampur

बिजली की कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest in udhampur
उधमपुर में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के साथ लगाते इलाकों में दिन प्रतिदिन बढ़ रही बिजली की कटौती से परेशान लोगों ने सोमवार को शहर पहुंच कर बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई दिनों से हर रोज घंटों तक बिजली को बंद रखा जा रहा है। बिजली बंद की क्यों की जा रही, इसके बारे में लोगों को कुछ नहीं बताया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद सभी ने अपनी बात को अधिकारी के सामने रखा।
विज्ञापन

बालियां पंचायत के सरपंच मनमोहन रैना के नेतृत्व में लोग सुबह करीब 11 बजे पीडीडी कार्यालय पहुंचे, जहां सभी ने जमकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेेबजी की। प्रदर्शन के दौरान मनमोहन रैना ने कहा कि बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली के कारण लोग परेशानियों से जूझने को मजबूर हो चुके है। करीब एक महीने से मेलडी, बालियां, लौंडना व अन्य इलाकों में बिजली विभाग दिन व रात में कई बार बिजली की कटौती कर रहा है। रात के समय तो चार से पांच घंटे तक बिजली को बंद रखा जा रहा है। बिजली न होने के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। रात को बिजली बंद होने पर लोगों को रात जागकर काटनी पड़ रही है। बिजली न होने के कारण गर्मी के कारण बच्चों की हालत खराब हो रही है। कई बच्चे तो इसी कारण बीमार हो चुके हैं। जब भी बिजली कटौती के बारे में अधिकारियों से पूछते हैं तो कोई भी उनको सही तरह से जवाब नहीं देता है। शांतिपूर्ण तरीके से कई बार मांग रखने के बाद भी किसी ने जब परेशानी को दूर नहीं किया तो आज मजबूरन सभी प्रदर्शन कर अपनी बात को अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन करने के बाद सभी लोग अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे और पूरी बात रखी। अधिकारी ने एक बार फिर से परेशानी को जल्द दूर करने का आश्वासन दे दिया, वहीं जाते समय ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर अब भी परेशानी दूर नहीं हुई तो अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed