फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest in udhampur

सरकारी कालेजों में नियुक्त अस्थायी लेक्चररों ने की हड़ताल

विज्ञापन
protest in udhampur
उधमपुर। सरकारी कालेजों में नियुक्त अस्थायी लेक्चरर्स को मिनट के हिसाब राशि दिए जाने के सरकारी आदेश के विरोध में अस्थायी लेक्चररों ने हड़ताल रख कर रोष जताया। लेक्चरर्स का कहना है कि इस आदेश ने अस्थायी लेक्चरर की परेशानी को दुगना कर दिया है। किसी कीमत पर भी अस्थायी लेक्चरर इस आदेश को नहीं मानेंगे। वहीं अस्थायी लेक्चरर की हड़ताल के कारण जिले के सभी कालेजों में शिक्षा बुरी तरह से प्रभावित रही।
विज्ञापन

उधमपुर में छह सरकारी कालेज हैं और सभी कालेजों में ज्यादातर अस्थायी लेक्चरर नियुक्त किए हैं। इन्हीं के भरोसे कालेजों में शिक्षा का स्तर चलता है। कई वर्षों से अस्थायी लेक्चरर स्थायी बनाने की मांग कर रहे है, लेकिन आज तक इस मांग को पूरा नहीं किया, वहीं अब नए सरकारी आदेश ने इनकी परेशानी को बढ़ा दिया है। सरकार आदेश के अनुसार अब कालेजों में नियुक्त अस्थायी लेक्चरर को मिनट के हिसाब से राशि दी जाएगी। जितने लेक्चर कालेज विद्यार्थियों को दिए जाएंगे, उसी के हिसाब से इनको राशि दी जाएगी। जबकि इससे पहले सबको महीने के हिसाब से वेतन दिया जाता है। इसी के विरोध में बुधवार को सभी सरकारी कालेजों में अस्थायी लेक्चरर हड़ताल पर रहे। सभी कालेजों में तो पहुंचे, लेकिन किसी ने काम नहीं किया। विद्यार्थी कक्षाओं में बैठ कर लेक्चरर के पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी अस्थायी लेक्चरर कक्षा में नहीं पहुंचे। अस्थायी लेक्चरर्स ने कहा कि सरकार ने बिना सोचे समझे आदेश जारी कर दिया है। अस्थायी लेक्चरर कम वेतन पर कड़ी मेहनत कर विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम कर रहे हैं। सभी स्थायी प्रोफेसर के समान ही कालेजों में काम कर रहे हैं। फिर इस तरह का आदेश क्यों जारी किया है। इससे तो उनकी परेशानी कम होने के बजाए और भी बढ़ जाएगी। इसी के विरोध में आज पूरे संभाग में अस्थायी लेक्चरर हड़ताल पर है। अगर सरकार ने जल्द अपना आदेश वापस नहीं लिया तो मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को भी मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed