{"_id":"6830ca39650d8baf7d0022e9","slug":"protest-in-ramban-udhampur-news-c-202-1-udh1005-123487-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पेट्रोल पंप लगाने के लिए अधिग्रहित भूमि पट्टे पर देने का विरोध, चंद्रकोट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पेट्रोल पंप लगाने के लिए अधिग्रहित भूमि पट्टे पर देने का विरोध, चंद्रकोट में प्रदर्शन
विज्ञापन
चंद्रकोट के स्थानीय लोग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रकोट के स्थानीय लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के खिलाफ पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए बाहरी लोगों को जमीन पट्टे पर देने के लिए विरोध प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। चंद्रकोट क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के चार लेन के कार्य के लिए अधिग्रहित भूमि को पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए पट्टे पर देने का शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। इस मामले को लेकर लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कुछ वर्ष पहले चंद्रकोट में हाईवे के फोरलेन के निर्माण के लिए स्थानीय निवासियों से अधिग्रहित की गई भूमि प्रदेश के बाहर के किसी व्यक्ति को पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए प्रदान की गई। शुक्रवार को जहां पेट्रोल पंप स्थापित किया जा रहा है, वहां काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। यहां खुदाई कार्य के लिए मशीनरी भी लगाई गई है। लोगों ने राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चंद्रकोट में राजमार्ग के चार लेन का काम पूरा हो चुका है। प्रमुख स्थानों पर जो भूमि बच गई है तो उसे स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर वापस किया जाना चाहिए ताकि वे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान फिर से स्थापित कर सकें। हमने अपनी जमीन सड़क निर्माण के लिए दी थी न कि व्यापारिक प्रतिष्ठान के लिए पट्टे पर देने के लिए। राजमार्ग प्राधिकरण भूमि को पट्टे पर देने पर अड़ा हुआ है। यह सहन नहीं किया जाएगा।