फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest in Ramban

Udhampur News: रामबन के पुराने मार्ग पर यातायात अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest in Ramban
रामबन के पुराने मार्ग पर यातायात की अव्यवस्था के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
रामबन। रामबन के निवासियों, यात्रियों और नागरिक संगठनों ने शुक्रवार को मस्जिद मार्केट में प्रदर्शन किया जिसमें मैत्रा जुला पुल के माध्यम से रामबन पुराने मार्ग पर वाहनों के निरंतर डायवर्जन के कारण यातायात की बढ़ती समस्या के तत्काल समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एडवोकेट फिरोज खान के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन को ऑटो यूनियन, व्यापार मंडल, रामबन बार एसोसिएशन, छात्र संघ और विभिन्न नागरिक समाज समूहों से व्यापक समर्थन मिला। प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय से चली आ रही डायवर्जन नीति खत्म करने को कहा। इस कारण एक महीने से यातायात में भारी रुकावटें आई हैं, दैनिक जीवन बाधित हुआ है और स्थानीय व्यवसायों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

एडवोकेट खान ने अधिकारियों की निष्क्रियता की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि रामबन के लोगों को बहुत कुछ सहना पड़ा है। समाधान के बजाय हमें उदासीनता का सामना करना पड़ रहा है। यह केवल एक असुविधा नहीं है। यह हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला संकट है, यात्रियों को खतरे में डाला जा रहा है। वह सामान्य यातायात प्रवाह को बहाल करने के लिए तत्काल कार्रवाई और इस मुद्दे को हल करने के लिए एक दीर्घकालिक योजना की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने मैत्रा से जुला पुल पर यातायात मोड़ को तुरंत बंद करने, क्षेत्र में भीड़भाड़ को कम करने और यातायात प्रवाह को सुचारु बनाने के लिए तत्काल बुनियादी ढांचे में हस्तक्षेप करने की मांग की। प्रदर्शन के कारण घंटों लंबा जाम लग गया। इससे छात्र, मरीज और दैनिक यात्री बुरी तरह प्रभावित हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed