फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest in jammu kashmir

एआरटीओ कार्यालय के क्लर्कों ने हड़ताल कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की

विज्ञापन
protest in jammu kashmir
उधमपुर में एआरटीओ दफ्तर में हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी हुई। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सांबा में एआरटीओ कार्यालय में नियुक्त क्लर्क को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में एआरटीओ कार्यालय के क्लर्कों ने एक दिन की हड़ताल रख कर रोष प्रकट किया। क्लर्कों ने कहा कि पुलिस की मनमानि को किसी कीमत पर भी सहन नहीं किया जाएगा। अगर जल्द गिरफ्तार किए गए क्लर्क को छोड़ा नहीं गया तो आने वाले दिनों में हड़ताल को बढ़ाने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं क्लर्कों की हड़ताल के कारण एआरटीओ कार्यालय पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को जब एआरटीओ कार्यालय में लोग पहुंचे तो क्लर्कों की हड़ताल की सूचना मिलने के बाद निराश हो गए। किसी भी क्लर्क ने कार्यालय में काम नहीं किया। इसी कारण लाइसेंस बनाने, वाहनों के कागजात तैयार करने, वाहनों में नंबर लगाने का काम बुरी तरह से प्रभावित रहा। लोग काफी देर तक कार्यालय में बैठक कर काम शुरू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी क्लर्क ने काम नहीं किया। इसके बाद सभी निराश होकर वापस लौट गए। वहीं हड़ताल पर बैठे क्लर्कों ने बताया कि सांबा में छोटा सा विवाद पैदा होने के बाद पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय में नियुक्त क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गलत कार्यप्रणाली के कारण आए दिन सरकारी कर्मचारियों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्लर्कों ने पुलिस से मांग की थी कि मामले को सुलझाते हुए पकड़े गए क्लर्क को जल्द से जल्द रिहा किया जाए, लेकिन अभी तक पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया है। पुलिस को इस तरह की मनमानि नहीं करनी दी जाएगी। क्लर्क शांतिपूर्ण तरीके से अपने कार्यालयों में काम करते हैं। अगर कोई गलती होती भी है तो इसका यह मतलब नहीं है कि उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधमपुर में एआरटीओ कार्यालय में नियुक्त क्लर्क इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और पुलिस से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द पकड़े गए क्लर्क को छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed