फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest against bus drivers

बस चालकों के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 15 Nov 2015 01:19 AM IST
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Protest against bus drivers

बस चालकों की मनमानी के चलते पंचैरी क्षेत्र के लोगाें को आवाजाही में परेशान होना पड़ता है। शनिवार को दोपहर ढाई बजे वाली बस सेवा नहीं मिलने पर यात्रियों ने बस चालकों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन से मनमानी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में सरपंच बलदेव सिंह, पंच मदन गोपाल, कुलदीप कुमार, गोविंद राम, विजय कुमार, राजेंद्र कुमार, जोगिंद्र कुमार के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने एकजुट होकर चरमराई बस सेवा को दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  बस चालकाें की लापरवाही की वजह से लोगों को मजबूरी में पैदल अपने गंतव्यों को जाना पड़ा है। पहाड़ी इलाका होने की वजह से पहले ही लोग मीलों पैदल चलकर सड़क मार्ग पर पहुंचना पड़ता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर आगे के सफर में गाड़ियों की व्यवस्था नहीं होना चिंता का सबब बन जाता है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को सामान उठाकर पैदल रवाना होना पड़ा। कई लोगों ने घर से बाहर निकलने की योजना रद्द कर दी।


बहुत सारे लोगों को पीठ पर लाद कर भारी सामान ले जाते देखा गया। यात्रियों के मुताबिक लिंक मार्ग के चलते गाड़ियों की आवाजाही कम है। तो वहीं दूसरी ओर चालकों की मनमानी की वजह से लोग काफी परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed