फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Proposed visit of Union ministers a publicity stunt: Harshdev Singh

केंद्रीय मंत्रियों का प्रस्तावित दौरा पब्लिसिटी स्टंट: हर्षदेव सिंह

विज्ञापन
Proposed visit of Union ministers a publicity stunt: Harshdev Singh
उधमपुर/रामनगर। केंद्रीय मंत्रियों के प्रस्तावित प्रदेश दौरे को जम्मू पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने भाजपा सरकार का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के बैक टू विलेज कार्यक्रम की तरह ही इससे भी जनता को कोई फायदा नहीं होगा। यह बातें उन्होंने रामनगर में आयोजित जनसभा में कहीं।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाने के लिए भाजपा सरकार की ओर से चुनाव से पहले फेंका गया यह अंतिम पासा है। इसके जरिए भाजपा लोगों को बरगला कर वोट बैंक मजबूत करना चाह रही है। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सरकार जब जम्मू कश्मीर के अपने वायदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है तो अब वह इस तरह की नौंटकी कर रही है। अफसोस जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने राजनीतिक प्रचार व फायदे के लिए सरकारी खजाने का इस्तेमाल कर रही है। यह एक राजनीतिक स्टंट है, इससे जनता को किसी तरह का कोई लाभ नहीं मिलेगा। भाजपा सरकार के झूठे दावों की पोल खुल चुकी है। अब वह भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। इसलिए सरकार जम्मू-कश्मीर में चुनाव करवाने में जानबूझ कर देरी कर रही है। इस अवसर पर मंजू सिंह, रामपॉल भगत, शिव देव, देव सिंह, आशरी देवी, देस राज, कस्तूरी लाल, रविकांत, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed