{"_id":"614a27aa8ebc3e47321756b2","slug":"promote-toll-free-helpline-number-udhampur-news-jmu244145147","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर का करें प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर का करें प्रचार
विज्ञापन
उधमपुर। वरिष्ठ नागरिक क्लब की मंगलवार को मासिक बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए जारी किए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर (एल्डरलाइन 14567) के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए इसका उचित इस्तेमाल करने की अपील की गई।
उन्होंने बताया कि पहले यह हेल्पलाइन नंबर प्रदेश छोड़ कर कुछ अन्य राज्यों में ही उपलब्ध था, लेकिन अब उपराज्यपाल ने इसे यहां भी लांच किया है। परेशानी के समय बुजुर्गों को इससे काफी सुविधा मिलेगी। ऐसे बुजुर्गों की सहायता के लिए हेल्पलाइन एक काल सेंटर के माध्यम से सुविधा देने के लिए महत्वपूर्ण सहायता प्रणाली के रूप में काम करेगी। हेल्पलाइन पर मदद की गुहार लगाने पर बुजुर्गों की स्वास्थ्य सेवाओं, भावानात्मक देखभाल और जरूरतमंदों की सहायता से संबंधित अन्य समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा।
क्लब ने जिला प्रशासन, सूचना विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित जनता के सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह वरिष्ठ नागरिकों को हेल्पलाइन के बारे में जागरूक करने सहित व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। क्लब जल्द ही सरकार और वरिष्ठ नागरिकों के बीच सेतू के रूप में काम करने के लिए एक स्वयं सहायता समूह शुरू करने पर विचार कर रहा है। बैठक में महादीप सिंह जम्वाल, राज गुरु, एसके गंडोत्रा, रोमेश कुमार, डॉ. आदर्श, दलबीर सिंह, चग्गर सिंह, मुकुंद लाल वर्मा, बंसी लाल, मोहन सिंह, विजय कुमार, महेंद्र कुमार हीरा आदि उपस्थित रहे।