उधमपुर। होली मनाने के लिए शिक्षा विभाग ने वीरवार को डोगरी गीतों और नृत्य पर आधारित क्षेत्रीय स्तर पर ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जोन बबे के अंचल प्रभारी हुशियार सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू डॉ. रविशंकर शर्मा के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर आयोजित प्रतिभागियों में जोन बबे के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर सुंदर नृत्य और गीत प्रस्तुत किए जो सभी को काफी ज्यादा पसंद आए।
मुख्य शिक्षा अधिकारी अरविन कुमार कौल ने शानदार कार्यक्रम की मेजबानी के लिए सीमा रानी, बाल कृष्ण, अदीप सिंह, लेख राज, रिशु शर्मा और अंचल प्रभारी के प्रयासों की विशेष तौर पर सराहना की। उन्होंने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ उधमपुर के स्टाफ और और डीआईसीसी राकेश सिंह के प्रयासों को भी सराहा।