{"_id":"6255c6b40b085135952508c0","slug":"programme-katra-news-jmu257669398","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कालेज में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थि व प्रिसिंपल व अन्य
- फोटो : KATRA
Link Copied
कटड़ा। स्थानीय डिग्री कॉलेज में मंगलवार को आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर नारा लेखन व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक विज्ञान विभाग ने ईवीएस विभाग के साथ मिलकर किया था, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आंबेडकर जयंती पर प्रिंसिपल सीके खजूरिया ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि हर एक को उनके पदचिन्हों पर चलकर देश को मजबूत बनाना चाहिए। कार्यक्रम में बीए के पहले सेमेस्टर, तीसरे सेमेस्टर तथा पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में वंशिका मट्टू ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
वहीं, मानसी अंताल ने दूसरा व पल्लवी ने तीसरा स्थान पाया। नारा लेखन प्रतियोगिता में आर्यन भगत ने पहला, मुन्ना आलम ने दूसरा और आर्यन नगोत्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जीतने वाले विद्यार्थियों को प्रिंसिपल ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर कॉलेज के डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. सुनील तनोच, डॉ. अंजू रानी, प्रो. रजनी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।