फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Programme in Womens College

Udhampur News: महिला कॉलेज में हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक

विज्ञापन
Programme in Womens College
उधमपुर की महिला काॅलेज में अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान अपने विचार प्रस्तुत करता अ​भिभावक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। राजकीय महिला काॅलेज उधमपुर के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की तरफ से काॅलेज के गर्ल्स कॉमन रूम में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सहयोग को मजबूत करना था ताकि प्रत्येक छात्रा की शैक्षणिक वृद्धि और समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

बैठक में शिक्षकों के साथ व्यक्तिगत परामर्श, पाठ्यक्रम विकास और कॉलेज की पहल पर अपडेट, आगामी कार्यक्रमों और पाठ्येतर गतिविधियों पर चर्चा, फीडबैक और सुझाव देने के अवसर शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की मुख्य संरक्षक प्रो. (डॉ.) नलिनी पठानिया ने की। स्वागत भाषण आईक्यूएसी की संयोजक डॉ. इंदु खजूरिया ने दिया। कॉलेज का संक्षिप्त अवलोकन अंग्रेजी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवानी सूरी वर्मा ने दिया और इसके बाद सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बाद में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद सत्र शुरू हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्राणिविज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ. नेहा अंताल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed