फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   production

दुलहस्ती पावर स्टेशन ने बिजली उत्पादन में बनाया रिकार्ड

विज्ञापन
production
किश्तवाड़। एनएचपीसी लिमिटेड के दुलहस्ती पावर स्टेशन ने एक दिन में सर्वाधिक बिजली उत्पादन का नया रिकार्ड बनाया है। पावर स्टेशन के प्रबंधन सदस्यों ने कहा कि दुलहस्ती पावर स्टेशन ने 08 सितंबर, 2020 को 9.821 एमयू बिजली उत्पादन करने में सफलता प्राप्त की है, जो कि पावर स्टेशन के स्थापना के बाद से अब तक का एक दिन का उच्चतम दैनिक उत्पादन है। इससे पहले दुलहस्ती पावर स्टेशन द्वारा 08 अक्टूबर, 2011 को 9.793 एमयू का उच्चतम दैनिक बिजली उत्पादन किया गया था, जिसकी तुलना में इस बार पावर स्टेशन ने .028 एमयू अधिक बिजली का उत्पादन किया है। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रभारी) निर्मल सिंह ने दुलहस्ती पावर स्टेशन के इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed