फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   problem

सैरगाह रोड की हालत खराब, लोग परेशान

विज्ञापन
problem
उधमपुर। सैरगाह रोड पर जारी सीवरेज लाइन डालने के कार्य की धीमी गति के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पिछले लगभग एक महीने से कार्य जारी है, लेकिन धीमी गति के कारण क्षेत्रवासियों की समस्याएं बढ़ रही हैं। कंपनी लोगों की समस्याओं को नजरांदाज कर अपनी मनमर्जी से काम करवा रही है, जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के बीच से गुजरने वाले इस रोड का विशेष महत्व है। सैलां तालाब सहित ओमाड़ा मोड़ व देविका घाट को जोडने वाले इस रोड का अधिकतर लोग इस्तेमाल करते हैं। मगर एक महीने से इस पर वाहनों की आवाजाही बंद होने के अलावा पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सुबह व शाम को सैर करने और देविका घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। रोड के बंद होने से शहर में जाम की समस्या बढ़ गई है। इसलिए मांग है कि कार्य गति को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed