फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Principal got 16 slaps killed by another student, ear veil torn

प्रिंसिपल ने दूसरे छात्र से मरवाए 16 थप्पड़, कान का पर्दा फटा

विज्ञापन
Principal got 16 slaps killed by another student, ear veil torn
उधमपुर। सबक याद न करने पर निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने दूसरे विद्यार्थी से छात्र के मुंह पर 16 थप्पड़ मरवाए। इससे छात्र के कान का पर्दा फट गया। जिला अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर ने कान का पर्दा फटने की जानकारी दी। यह बात एक वायरल वीडियो से सामने आई है, जिसके बाद से पुलिस पीड़ित के बयान दर्ज करने के लिए उसे तलाश रही है। वहीं, जिला अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि छात्र के मामले का मेडिकल लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के अनुसार यह मामला जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर कालडी इलाके के निजी स्कूल का है। साधु राम नाम के व्यक्ति ने खुद को पीड़ित का दादा बताया। उन्होंने कहा कि घर में पोते की सेहत खराब हुई तो जांच के बाद डॉक्टर ने कान का पर्दा फटने की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

साधु राम ने कहा कि तीन दिन पहले उसका पोता जब स्कूल से लौटा तो मुंह और कान पूरी तरह से लाल था। उसने बताया कि सबक याद न होने पर प्रिंसिपल ने दूसरे विद्यार्थियों से 16 थप्पड़ उसके मुंह पर मरवाए हैं। परिवार ने इसको गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन दो दिन के बाद उसके कान का हिस्सा सूज गया और बच्चे ने बताया कि उसको एक कान से कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। वह शनिवार को बच्चे को जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जब बच्चे की डॉक्टर ने जांच की तो बताया कि उसके कान का पर्दा फट गया है। इसका उपचार करवाना पड़ेगा। साधु राम ने कहा कि अब पता नहीं है कि बच्चे के कान का पर्दा ठीक होगा कि नहीं। वह शिक्षा विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से मांग करते हैं कि बच्चे की पिटाई करवाने वाले प्रिंसिपल के खिलाफ जांच करवा कर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी दूसरे विद्यार्थी के साथ इस तरह से कोई मारपीट न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed