फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Power equipment, glasses shops opened for the second consecutive day in the city

शहर में लगातार दूसरे दिन भी खुलीं बिजली उपकरण, चश्मा दुकानें

विज्ञापन
Power equipment, glasses shops opened for the second consecutive day in the city
उधमपुर। कोरोना कर्फ्यू को लेकर जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार बुधवार को बाजार में लगातार दूसरे दिन बिजली के उपकरण, चश्मों की दुकानें खोली गई। इसके साथ स्टेशनरी और किताबों की दुकानों को भी खोला गया। आदेश के अनुसार बुधवार को बाजार में फल व सब्जी की दुकानों को बंद रखा गया, लेकिन शहर के विभिन्न हिस्सो में कुछ रेहड़ी वाले फल व सब्जी बेचते नजर आए। पुलिस को देखने के बाद गायब हो गए। वहीं, बाजार बंद होने के बाद पुलिस ने फिर से सख्ती बढ़ा दी।
विज्ञापन

प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार सुबह सात बजे डेयरी और नौ बजे दवा, बिजली उपकरण, चश्मों, स्टेशनरी की दुकानें भी खोली र्गइं। इस दौरान लोग काफी संख्या में खरीदारी के लिए पहंचे और नियमों का पालन कर खरीदारी की। ग्रासरी, फल व सब्जी की दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा गया, लेकिन रेहड़ी वाले प्रतिबंध के बावजूद सब्जी व फल बेचने के लिए निकल गए थे। इनको शहर के विभिन्न हिस्सों में सब्जी व फल बेचते देखा गया।
विज्ञापन

जब इनको पुलिस के आने का पता चलता तो तुरंत रेहड़ी लेकर मौके से फरार हो जाते। बाजार में कुछ दुकानों के खुलने पर पुलिस व प्रशासन की टीमें शहर के विभिन्न हिस्सों में निरीक्षण करते रही। सिविल डिफेंस के सदस्य लोगों का जागरूक करने का काम कर रहे थे। लोगों से भीड़ न लगाने और मास्क पहनने की अपील की जा रही थी। दोपहर के दो बजते ही सब कुछ बंद करवा दिया और फिर बाजार की सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती कर दी और बाहर निकलने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed