फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   power cut

शहर में 15 घंटे गुल रही बिजली, कई तहसीलों में दो दिन से सप्लाई नहीं

विज्ञापन
power cut
उधमपुर। जिले में लगातार बारिश से बिजली ढांचे का नुकसान बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में दो दिन से बिजली गुल है। बिजली विभाग बारिश व बर्फबारी के कारण मरम्मत का कार्य भी नहीं कर पा रहा है। शहर में भी कई इलाकों में करीब 15 घंटे तक बिजली सेवा बंद रही और इससे शहरवासियों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मौसम में सुधार होने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू करने के साथ नुकसान का भी आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को बारिश व बर्फबारी के दौरान 33केवी लाइन चिनैनी, रामनगर और पठ्ठी को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा और इससे चिनैनी, रामनगर, पंचैरी, मोंगरी तहसील में बिजली गुल हो गई। इसके साथ उधमपुर शहर में भी ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद भारत नगर, शिव नगर, सुभाष नगर व शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही और शनिवार सुबह जब लोगों ने देखा कि बिजली सेवा बहाल नहीं हो सकी है, तो परेशानी दुगनी हो गई। इसके बाद लोगों ने बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में संपर्क करना शुरू कर दिया। तेज बारिश होने के कारण बिजली विभाग मरम्मत का काम शुरू नहीं कर सका।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे बारिश के कुछ समय के लिए बंद होने पर मरम्मत का काम शुरू किया गया और रामनगर के कुछ स्थानों पर बिजली सेवा को बहाल करने में कामयाबी मिल गई। वहीं उधमपुर शहर के अंदर भी सुबह के समय भारत नगर, सुभाष, जखैनी में बिजली सेवा का बहाल करने में कामयाबी मिल गई। लेकिन शिवनगर में करीब 15 घंटे के बाद दोपहर तीन बजे बिजली सेवा बहाल हो सकी। शनिवार देर शाम तक पंचैरी, मोंगरी, चिनैनी तहसील में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडी के एईई संजय गुप्ता ने बताया कि शहर के अंदर अभी तक दो ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं, लेकिन इनको बदल कर परेशानी को दूर कर दिया गया है। ग्रामीण इलाकों में अभी नुकसान का आंकलन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed