{"_id":"61d5fe67e57ec942ed6519f1","slug":"power-cut-udhampur-news-jmu251332886","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचैरी, लड्डन कैरा में दो दिन से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचैरी, लड्डन कैरा में दो दिन से बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी में मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब बंद हुई बिजली अगले दिन भी दिनभर बहाल नहीं हो पाई। इसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ी हैं। उनका कहना है कि मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ने के बाद दोपहर के समय बिजली गुल हो गई थी, जो बुधवार को भी दिनभर बहाल नहीं हो पाई है। बिजली ढांचे को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। फिर भी बिजली विभाग की ओर से आपूर्ति ठप कर दी गई है।
वहीं उधमपुर के साथ लगते लड्डन कैरा क्षेत्र में भी खराब मौसम के चलते मंगलवार दोपहर से बिजली बंद है। लोगों का कहना था कि उन्हें उम्मीद थी कि बुधवार को बिजली बहाल कर दी जाएगी, लेकिन पूरा दिन गुजर जाने के बाद भी बिजली बहाल नहीं की गई है। इससे उनके दिनचर्या के काम प्रभावित होने के साथ ही बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा भी प्रभावित हुई है।
इसी तरह शहर के कई हिस्सों में भी दिनभर बिजली की आंख मिचौली की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में भी सुबह से शाम तक कई बार बिजली बंद हुई। इससे भी शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।