{"_id":"5ff358588ebc3e3dd12f8d41","slug":"positive-news-udhampur-news-jmu226203162","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरी के भविष्य के लिए अली ने दे दी दो कनाल जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरी के भविष्य के लिए अली ने दे दी दो कनाल जमीन
विज्ञापन
उधमपुर। भविष्य संवारना सरकार का ही काम नहीं है, इसके लिए हम सभी का योगदान भी जरूरी है। इसका जीता जागता उदाहरण जिब जोन के खैरी इलाके में सामने आया है। यहां गुज्जर समुदाय से शेर अली ने अधिकारियों के आह्वान पर खैरी प्राइमरी स्कूल को दो कनाल जमीन दान देने की घोषणा कर दी। नौ साल से यह स्कूल एक घर में चल रहा है। जमीन न मिलने की वजह से स्कूल का स्थायी भवन नहीं बन पा रहा था। अब शेर अली के फैसले से नौनिहालों का भविष्य बेहतर ढंग से संवरेगा। बुजुर्ग शेर अली की घोषणा की सभी ने सराहना की है।
गौरतलब है कि जिब जोन के अंतर्गत 2011 में स्थापित प्राइमरी स्कूल की अपनी इमारत नहीं होने के कारण यह घर में चल रहा था। इस कारण मौजूदा समय में शिक्षा ग्रहण कर रहे सात बच्चों को न तो उचित माहौल मिल पा रहा था और न ही अन्य सुविधाएं। शिक्षक व अन्य स्टाफ भी समस्या से परेशान थे। स्कूल भवन निर्माण के लिए दो कनाल भूमि मिलने से बच्चों और स्टाफ को राहत मिलेगी।
बुजुर्ग ने समझी समस्या, कार्यक्रम में किया एलान
जानकारी के अनुसार सोमवार को प्राइमरी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुरू की गई सार्वजनिक योगदान पहलों (अंबरेला) के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर मौजूद जिला नोडल व्यक्ति राकेश सिंह और विवेक गुप्ता के आह्वान पर शेर सिंह ने समस्या को समझा और दो कनाल जमीन देने का एलान किया।
विज्ञापन
भविष्य संवारने के लिए ग्रामीणों से योगदान की अपील
जोनल अधिकारियों सहित जेडएनपी अवतार कृष्ण ने कार्यक्रम में लोगों से बच्चों का भविष्य संवारने और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लोगों से योगदान की अपील की। कार्यक्रम में स्कूल प्रभारी शिक्षक सुरेंद्र कुमार सोत्रा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।