फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   political

किश्तवाड़ में 13 को मिलेगा पहला डीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

विज्ञापन
political
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में 13 फरवरी को जिला विकास परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। इसके लिए पार्टियां जोड़तोड़ में लगी हैं। छह फरवरी को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगा। उसके बाद ही इन पदों के लिए पार्टियां प्रत्याशियों का एलान करेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किश्तवाड़ में डीडीसी अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित है। मौजूदा स्थितियों के अनुसार जिले में नेकां का ही अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। क्योंकि सबसे अधिक छह सीटें जीत कर नेकां सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसके अलावा उनके पास तीन महिला उम्मीदवार हैं। भाजपा सिर्फ तीन ही सीटें जिले में जीत पाई और उनके पास कोई महिला सदस्य नहीं है। वहीं, नेकां बहुमत से दो कदम दूर है। उसे कांग्रेस के तीन और दो निर्दलीयों के सहयोग की जरूरत होगी। अब यह देखना है कि ऊंट किस करबट बैठता है।
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेस में भी तीन महिलाएं दावेदार हैं। अगर अन्य में से समर्थन चाहिए तो कांग्रेस से भी दो महिलाएं सदस्य हैं। इस कारण स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है। जानकारी यह भी है कि तीन महिला सदस्यों में बारी-बारी दो-दो वर्ष का कार्यकाल बंटा सकता है। इस बारे में नेकों नेताओं ने फिलहाल बात करने से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed