{"_id":"677832e178bc0d92db08d7a4","slug":"political-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101507-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपवे को लेकर भाजपा संघर्ष समिति के साथ : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपवे को लेकर भाजपा संघर्ष समिति के साथ : सांसद
विज्ञापन
सांसद व विधायक ओर भाजपा के अन्य नेता संर्घर्ष समिति के सदस्यों से वात करते हुए।
- फोटो : सांसद व विधायक ओर भाजपा के अन्य नेता संर्घर्ष समिति के सदस्यों से वात करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। रोपवे परियोजना के विरोध के बाद शुक्रवार को सांसद जुगल किशोर शर्मा कटड़ा पहुंचे। उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि रोपवे को लेकर भाजपा संघर्ष समिति के साथ है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली अमृतसर व कटड़ा सिक्स लेन कॉरिडोर को लेकर केंद्र सरकार से बात की गई है। वह कटड़ा बस स्टैंड तक ही आएगी। उससे आगे ताराकोट तक नहीं जाएगी। शुक्रवार को सांसद शर्मा ने कटड़ा में दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की गतिविधियों के बारे में बातचीत की। उन्होंने संघर्ष समिति के नेताओं के साथ भी मुलाकात की। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि पार्टी के नेतृत्व से जो भी कार्य मिले हैं, उसको लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्रिय हैं। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है।
इस मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि प्रदेश जम्मू कश्मीर में जल्द ही पंचायत के साथ ही निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ लोगों के बीच जाएं और आगे बढ़े। इस मौके पर रियासी के विधायक कुलदीप, डीडीसी अध्यक्ष जिला रियासी सराफ सिंह नाग, डीडीसी सदस्य कटड़ा तथा पैथल निर्मला देवी, राजेंद्र मेंगी, बाबा धंसर मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा के साथ ही पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद सांसद जुगल किशोर शर्मा, जिला अध्यक्ष रोहित दुबे, श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा विधायक बलदेव राज शर्मा ने कटड़ा में संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बीते सप्ताह कटड़ा में सिक्स लेन कॉरिडोर के साथ ही रोपवे परियोजना को लेकर बातचीत हुई ।