फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   political news

Udhampur News: पल-पल बदलती चुनावी तस्वीर से बदलते रहे चेहरों के हावभाव

विज्ञापन
political news
उधमपुर। मतगणना के शुरू होने के साथ ही नतीजे आने तक लोग टीवी और मोबाइल पर लगातार नजरे गड़ाए रहे। मतगणना के साथ पल-पल बदलती चुनावी तस्वीर के साथ ही लोगों के चेहरों के हावभाव भी बदलते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे शुरू हुई काउंटिंग के साथ ही वोटों के आंकड़े आना भी शुरू हो गए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के डिग्री काॅलेज बॉयज और महिला काॅलेज में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी और समर्थक समय से पहले ही पहुंच चुके थे।
विज्ञापन

सुबह मतगणना शुरू होने के साथ ही सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह और जोश था। शहर में सभी अपने-अपने चहेते उम्मीदवारों की जीत को लेकर आश्वस्त थे लेकिन मतगणना के रोमाचंक परिणाम हर राउंड के साथ किसी को खुश तो किसी को मायूस कर रहे थे। हालांकि चिनैनी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह मनकोटिया का विजय रथ इस कदर तेज गति के साथ दौड़ा कि किसी दूसरे प्रत्याशी की जीत की आशा तक कर पाना मुश्किल हो गया। पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड तक यहां बलवंत मनकोटिया की बढ़त लगातार बरकरार रही और इसी गति के साथ ही उन्होंने जीत भी हासिल कर ली। उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं को किसी भी राउंड में चिंतित होने अथवा परेशान होने की जरूरत तक नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सबसे अधिक रोमांचक मुकाबला उधमपुर की पूर्वी विधानसभा सीट पर रहा। यहां निर्दलीय पवन खजूरिया के जीत के दावे कर रहे समर्थकों को अंत में काफी मायूसी का सामना करना पड़ा। हालांकि मतगणना की शुरुआत से लेकर आठ राउंड तक पवन खजूरिया की लीड बरकार रही, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि यहां भाजपा प्रत्याशी आरएस पठानिया की हार लगभग तय हो गई है। इससे उनके समर्थकों संग अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी काफी निराश होने लगे थे लेकिन अंतिम राउंड में उन्होंने ऐसे बढ़त बनाई कि हर कोई इससे अचंभित हो गया, लगभग जीत की संभावना खो चुके समर्थकों के चेहरों पर मुस्कान दोबारा से लौट आई। वे दोबारा से दुगने भी अधिक जोश के साथ मतगणना की पल-पल तस्वीर पर निगाहें टिकाए रहे। हालांकि अंतिम राउंड तक भी यहां मामला काफी करीबी और रोमांचक बना रहा लेकिन अंत में आरएम पठानिया ने यहां जीत हासिल कर ही ली।
अंतिम राउंड तक उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा
उधमपुर रामनगर विधानसभा सीट की मतगणना में भी शुरूआत से लेकर अंतिम राउंड तक उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा लेकिन अंत में भाजपा प्रत्याशी सुनील भारद्वाज ने जेके पैंथर्स पार्टी इंडिया की अशरी देवी को हराकर जीत हासिल कर ली।
इसी तरह उधमपुर की पश्चिम विधानसभा सीट की मतगणना के शुरुआती राउंड में निर्दलीय जसवीर सिंह की सबसे अधिक लीड ने सभी को चौंका दिया। ऐसे लगने लगा था कि यहां भाजपा और कांग्रेस की उम्मीदों के विपरीत कुछ होने वाला है लेकिन फिर करीब पांच राउंड के बाद भाजपा के पवन कुमार गुप्ता ने बाजी को पलटते हुए बढ़त बना ली और नंबर एक पर आ गए और फिर जीत का ताज पहनकर ही उनका विजय रथ थमा।
दोपहर एक बजे तक साफ हो गई थी तस्वीर, समर्थकों में जश्न मनाने का बढ़ने लगा था जोश
दोपहर एक बजे तक अंतिम चरण में पहुंच चुकी मतगणना के परिणाम आते ही भाजपा प्रत्याशियों की उधमपुर की सभी चारों सीटों पर शानदार जीत की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो चुकी थी। इससे भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जीत का जश्न मनाने का जुनून हिलोरे मारने लगा था। कइयों ने तो अंतिम राउंड शुरू होते ही गलियों, मोहल्लों में आतिशबाजी करना और ढोल बजाकर नाचना भी शुरू कर दिया था। बाद में तस्वीर साफ होने पर दोपहर से लेकर देर रात जमकर जीत का जश्न मनाया गया। समर्थकों के साथ विजयी प्रत्याशियों ने अपने-अपने इलाकों में जनता के बीच पहुंच कर उनका अभिवादन भी किया और उन्हें वोट करने के लिए उनका आभार जताया।

हारने वालों के खेमों में छाई रही मायूसी
जीत की कामना कर रहे कांग्रेस, पैंथर्स, नेकां और निर्दलीय प्रत्याशियों को यहां उधमपुर की चारों सीटों पर जबरदस्त हार का सामना करना पडा। इससे उनके समर्थक भी निराश नजर आए और जीत पर जश्न मनाने की उनकी तैयारियां भी धरी की धरी रह गईं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत का अनुमान लगाकर कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना पूरी होने से पहले ही मतगणना केंद्रों से चुपके से बाहर निकल आए थे। उनके कार्यालयों में भी वीरवानी छाई हुई नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed