फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   polithin campaign

हाथ में पालीथिन पाए जाने पर वसूला जाने लगा है जुर्माना

विज्ञापन
polithin campaign
udhampur main abhi bhi polythine bag main samman bik reha hai - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर में पालीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर नगर परिषद ने सख्ती शुरू कर दी है। अब पालीथिन में सामान बेचने वालों के साथ पालीथिन में सामान खरीदकर घर ले जाने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर परिषद की एक टीम ने इसे लेकर काम शुरू कर दिया। शुरुआत में तो मामूली जुर्माना वसूला जा रहा है, लेकिन दो अक्तूबर के बाद इसको लेकर जुर्माना की राशि हजारों रुपये में होगी।
विज्ञापन

15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान किया है। इसको लेकर जिला प्रशासन के साथ नगर परिषद ने भी गंभीरता के साथ काम किया है। दुकानदारों को चेतावनी दी जा चुकी है कि वह 20 सितंबर तक पूरी तरह से पालीथिन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दें। किसी को भी पालीथिन में सामान न बेचा जाए। इसके साथ ही पिछले दिनों नगर परिषद ने निर्णय लिया कि अब केवल पालीथिन में सामान बेचने वालों पर ही कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि जो पालीथिन में सामान खरीद कर घर ले जाएगा, उस पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद ने काम शुरू कर दिया है। नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को पालीथिन में सब्जी, फल व अन्य कई तरह का सामान लेकर जाते हुए देखा तो तुरंत उसको पकड़ कर जुर्माना लगाया। मौजूदा समय में नगर परिषद व्यक्ति से केवल 100 से 150 रुपये के बीच जुर्माना वसूल कर रहा है। जुर्माना वसूल करने के साथ व्यक्ति को समझाया जा रहा है कि घर से थैला लेकर बाजार पहुंचें और उसमें सामान डाल कर घर ले जाएं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पालीथिन पर प्रतिबंध लगाया गया है। जो भी पालीथिन का इस्तेमाल करते पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अभी तो मामूली जुर्माना लगाया जा रहा है। दोबारा ऐसा करते पाए जाने पर हजारों में जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
नगर परिषद ने पालीथिन के इस्तेमाल को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। पालीथिन में सामान खरीदने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए करीब आठ हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जा चुका है। अभी तो इतनी सख्ती नहीं है, लेकिन दो अक्तूबर के बाद इसको लेकर सख्ती के साथ काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed