फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   politcal news

पैंथर्स पार्टी के जिला प्रधान ने छोड़ी पार्टी

विज्ञापन
politcal news
उधमपुर: पेथर पार्टी के जिला प्रधान सुरजीत सिंह द्वारा दिया गया पार्टी से इस्तीफा. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। आगामी विधानसभा चुनावों में जिले की सभी चार सीटों पर धमाकेदार जीत का दावा कर रही जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी को उधमपुर में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जिला प्रधान सुरजीत सिंह जंवाल ने अचानक पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

सुरजीत सिंह ने वीरवार दोपहर को एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर अचानक अपना त्यागपत्र देने की सार्वजनिक घोषणा की। उन्होंने इसके पीछे के कारण को खुलकर सामने तो नहीं रखा, लेकिन दबी जुबान में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से पारिवारिक राजनीति (परिवारवाद) को बढ़ावा देने और गुटबाजी का आरोप लगाया। इस दौरान वह काफी दुखी और भावुक भी नजर आए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पार्टी को एक परिवार की तरह नहीं चला रहा है, बल्कि परिवार को पार्टी की तरह चला रहा है। जिससे आम जनता और कार्यकर्ता पार्टी की नई नीतियों से परेशान हो गए हैं। जो कार्यकर्ता दशकों से पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें भी अब पार्टी की इन गलत नीतियों के कारण मजबूर होकर पार्टी छोड़ने का कठिन फैसला लेना पड़ रहा है। पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने फिलहाल किसी अन्य पार्टी में जाने का फैसला नहीं लिया है। जनता व समर्थकों की राय लेने के बाद वह आगे किसी निर्णय पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed