फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   politcal news

अपनी पार्टी ने की राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग

विज्ञापन
politcal news
जम्म-कश्मीर अपनी पार्टी की जिला इकाई की ओर से पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष हंस राज डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू से आए पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मंजीत सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हुए वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोगों को अगस्त 2019 के बाद से बदतर स्थिति का सामना करना पड़ा है। लोगों की मदद करने वाला कोई नहीं है, विकास की गति काफी मंद पड़ गई है। अधिकारी कई मामलों में विशेष रूप से ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में शिकायतों का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि एक नेता उनका प्रतिनिधित्व करे और उनके मुद्दों का समाधान करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को एक राजनीतिक सरकार की जरूरत है। जो चुनाव कराने से ही संभव है। परिसीमन रिपोर्ट की प्रतीक्षा करते हुए विधानसभा चुनाव में और देरी करने से जम्मू-कश्मीर के लोगों को कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए, निर्वाचित सरकार को बहाल करने और उन लोगों का विश्वास जीतने के लिए चुनाव जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक फकीर नाथ ने कहा कि पर्यटन के विकास या प्रोत्साहन के मामले में उधमपुर काफी पीछे है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे पास उचित स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं और सड़क संपर्क नहीं है। देविका जैसी प्रतिष्ठित परियोजना को सही तरीके से आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है और काम की गति बहुत धीमी है। इस मौके पर अपनी ट्रेड यूनियन के एजाज काजमी, प्रांतीय सचिव डॉ रोहित गुप्ता, मदन लाल चलोत्रा ने भी विभिन्न मुद्दों पर बात की। जिला उपाध्यक्ष केवल कृष्ण कमांडो, जगदेव सिंह, जिला महासचिव सतपाल चलोत्रा व अन्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पार्टी की नीतियों और एजेंडे में विश्वास व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी शाम लाल सोत्रा सहित विजय कुमार डोगरा, देस राज, शिव राम, राम कृष्ण, राजकुमार, प्रकाश, दर्शन कुमार रीति, संजय पंडिता, विजय ठाकुर के अलावा काफी संख्या में युवा पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed