{"_id":"96d22e7fb41460ceb73c67728af03af3","slug":"police-shot-and-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से पुलिसकर्मी घायल
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु पुलिसकर्मी अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लगने के कारण घायल हो गया। बताया जा रहा कि प्रशिक्षु पुलिसकर्मी स्वागत गेट पर ड्यूटी पर तैनात था। वह बीमार भी था। जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल कुलवीर सिंह अचानक गोली लगने के कारण घायल हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि कुलवीर सिंह को ड्यूटी पर लगाया गया था। उसका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था। उसे एसआलआर सर्विस राइफल दी गई थी। करीब पौने नौ बजे सर्विस राइफल गलत तरीके से उपयोग होने के चलते उससे गोली चल गई, जिससे कुलवीर घायल हो गया। उसे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
अकादमी के एसएसपी शिव कुमार शर्मा ने इस हादसे की सूचना संबंधित थाने को दी। पुलिस ने राइफल को जब्त कर लिया है। हालत गंभीर होने के चलते कुलवीर का बयान दर्ज नहीं किया जा सका। घटनास्थल का डीएसपी गौरव महाजन, एसएचओ अर्जुन चिब ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी पहलुओं पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इसकी भी छानबीन कर रही है कि गोली दुर्घटनावश चली या फिर आत्महत्या करने का प्रयास तो नहीं किया गया। कुलवीर के बयान के बाद पुलिस की अगली कार्रवाई होगी।