फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Police recovered 117 cattle, arrested seven smugglers

पुलिस ने 117 मवेशी बरामद किए, सात तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
Police recovered 117 cattle, arrested seven smugglers
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टिकरी इलाके में पुलिस ने मवेशियों की तस्करी का बड़ा प्रयास विफल किया है। पुलिस ने 117 मवेशियों को मुक्त करवा कर सात लोगों को मवेशियों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से पुलिस की तरफ से मवेशियों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और प्रत्येक दिन कुछ मामले तस्करी के सामने आ रहे हैं। एसएसपी डा. विनोद कुमार के दिशा निर्देश में पुलिस की कुछ टीमें विशेष मवेशियों की तस्करी को लेकर कार्रवाई करने का काम कर रही हैं। शनिवार को टिकरी पुलिस चौकी की एक टीम ने कुछ लोगों को मवेशियों के एक समूह को पैदल कश्मीर की तरफ ले जाते देखा। यह लोग पैदल राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर मवेशियों को लेकर जा रहे थे। पुलिस ने इनको रोका और मवेशियों को ले जाने की सरकारी अनुमति मांगी और मवेशियों के मालिकाना हक होने का भी रिकार्ड मांगा, लेकिन इनके पास कुछ नहीं था। पुलिस ने उसी समय इनके पास मौजूद 117 मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया और मवेशियों की तस्करी करने के आरोप में हस्सन मीन निवासी आरएस पुरा, मुश्ताक अहमद निवासी जम्मू, मंजूर अहमद निवासी बिश्नाह जम्मू, सादिक हुसैन निवासी आरएस पुरा, फरीद हुसैन निवासी आरएस पुरा, फारूक अली निवासी सांबा और अब्दुल रशीद निवासी रामबन को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के खिलाफ रैंबल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब पता लगा रही है कि यह लोग इतने अधिक मवेशी कहां से लेकर आए थे और इनको कहां लेकर जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed