{"_id":"628fd26fb0857e67a93d0ede","slug":"police-freed-66-cows-four-smugglers-arrested-udhampur-news-jmu260633988","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 66 गोवंश कराए मुक्त, चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 66 गोवंश कराए मुक्त, चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुुर। पुलिस पोस्ट टिकरी और रौन दोमेल में दो अलग-अलग मामलों में पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए उधमपुर पुलिस ने 4 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66 मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस पोस्ट टिकरी के पीएसआई अब्दुल सतार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नियमित नाका चेकिंग के दौरान कुछ लोगों को बिना किसी अनुमति के गोवंश के एक दल को पैदल घाटी की ओर से ले जाते हुए देखा। इस पर पुलिस ने उन्हें रोककर जांच करने पर उनके पास 52 गोवंश पाए गए। बिना किसी कानूनी अनुमति के पैदल घाटी की ओर से लेकर जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 52 गोवंशों को तस्करों के चंगुल से आजाद करवाया और इस संबंध में तीन तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मुस्ताक पुत्र मो. यूसुफ निवासी पंचैरी, उधमपुर, शौकत अली पुत्र शाइया निवासी रक्ख रायपुर, और मो. सुलेमान पुत्र शाह वली निवासी मड़, जम्मू के रूप में हुई।
इसी तरह पुलिस पोस्ट रौन दोमेल के नाका प्वाइंट पर पीएसआई अखिलेश खजुरिया के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने एक ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर उसमें 14 गोवंश को लदे पाया गया, जिन्हें बिना किसी वैध अनुमति के घाटी की ओर अवैध रूप से तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस दल ने फौरन कार्रवाई करते हुए सभी गोवंश को मुक्त करवाया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।