फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Plenty of potholes on the Udhampur-Battalbalian road

उधमपुर-बट्टलबालियां मार्ग पर गड्ढों की भरमार

विज्ञापन
Plenty of potholes on the Udhampur-Battalbalian road
उधमपुर: बटल बालिया के लोग रास्ते की खस्ता हालत को लेकर प्रदर्शन करते हुए तथा रास्ते की खस्ता हालत ? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। उधमपुर- बट्टलबालियां मार्ग की हालत सुधारने की मांग को लेकर सोमवार को बट्टलबालियां के लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मार्ग की हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि अब आए दिन इस मार्ग पर वाहन दुर्घटना का शिकार होने हो रहे हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढे वाहन सवारों के साथ ही पैदल चल रहे राहगीरों के लिए भी मुसीबत बन गए हैं। कई बार मांग करने के बाद भी इसकी हालत को सुधारा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करवाई जाए। मोहन लाल गोस्वामी ने बताया कि करीब छह महीने से बट्टलबालियां मार्ग पूरी तरह से बहदाल पड़ा है। मार्ग पर इतने बड़े गड्ढे बन चुके हैं कि बारिश होने पर गड्ढे तालाब का रूप ले रहे हैं। आए दिन दो पहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिर कर हादसों का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं अब यात्री वाहनों के लिए निकलना मुश्किल होता जा रहा है। जब मेटाडोर यात्रियों को लेकर पहुंचती है तो पहले यात्रियों को नीचे उतारना पड़ता है और फिर खाली मेटाडोर को पार ले जाना पड़ता है। हमेशा डर बना रहता है कि अगर यात्रियों से भरी मेटाडोर पलट गई तो बहुत ज्यादा जानमाल का नुकसान हो सकता है। सड़क के किनारे दोनों तरफ नालियां बंद हो चुकी हैं। इसी कारण बारिश होने पर सारा पानी सड़क पर भर जाता है। चरण दास ने बताया कि इस मार्ग पर छोटे वाहन चलाना तो बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है। बच्चों के लिए स्कूल पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। गड्ढों के बीच से गुजर कर जब बच्चे स्कूल पहुंचते हैं तो उनके कपड़े कीचड़ से भर जाते हैं। कई बार स्थानीय निवासियों ने मार्ग की हालत सुधारने की मांग को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने रखा है। अधिकारियों का कहना है कि जिस ठेकेदार ने मार्ग पर तारकोल डाली थी उसी को इसकी मरम्मत भी करनी है। ठेकेदार के साथ संपर्क कर मरम्मत करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed