{"_id":"610d8dc38ebc3ea9f774babc","slug":"plantation-drive-udhampur-news-jmu241045658","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी की 15 बटालियन कैंप परिसर में लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी की 15 बटालियन कैंप परिसर में लगाए पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। वन महोत्सव के तहत सोशल फारेस्ट्री डिविजन उधमपुर की ओर से आइटीबीपी की 15वीं बटालियन परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर डीडीसी चेयरमैन लाल चंद मुख्य अतिथि थे, जबकि जिला उपायुक्त इंदू कंवल चिब ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में भाग लिया। जहां मुख्यातिथि लाल चंद ने बटालियन परिसर में चिनार का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के करीब 600 पौधो का रोपन किया गया।
पौधरोपण अभियान के दौरान मुख्य रूप से विभिन्न प्रजातियों के सजावटी, छायादार, फल देने वाले तथा औधषीय पौधों को शामिल किया गया था। डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद ने सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान को जिला में व्यापक स्तर पर चलाना चाहिए। इससे पर्यावरण अच्छा होने के साथ ही लोगों को घास, पत्ती, चारा, ईंधन की लकड़ी, छोटी लकड़ी और अन्य कई लाभ प्राप्त होंगे।
उन्होंने स्थानीय लोगों, पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों, छात्रों, गैर सरकारी संगठनों और अन्य हितधारकों को भी आगे आकर पौधरोपण अभियान में सहयोग करने की अपील की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जम्मू कश्मीर सामाजिक वानिकी विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक रोशन जग्गी ने कहा कि हर साल बरसात के मौसम में वानिकी विभाग ऐसे कई पौधरोपण अभियान चलाकर वन महोत्सव मनाता है।
विज्ञापन
इस बार भी पौधरोपण अभियान पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे हैं। इनमें पंचायती राज संस्था के सदस्यों के सहयोग से विभाग लोगों को पौधे वितरित कर रहा है। वहीं उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने भी सोशल फारेस्ट्री विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर अभियान के क्षेत्रीय निदेशक मोहिंदर गुप्ता, बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अमरदीप सिंह, बीडीसी अध्यक्ष बलवान सिंह व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।