{"_id":"610842d88ebc3e84462e0a6b","slug":"phc-lander-will-be-developed-from-63-lakhs-udhampur-news-jmu240765555","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी लांदर का 63 लाख से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी लांदर का 63 लाख से होगा विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। प्राइमरी हेल्थ सेंटर लांदर में सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से करीब 63 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे ग्रामीणों को बहुत ज्यादा राहत मिलेगी। पीएचसी में शवगृह का भी निर्माण किया जाएगा। सुविधाएं बढ़ने पर ग्रामीणों को उपचार के लिए लांदर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस राशि से जल्द विकास शुरू किए जा सकते हैं।
लांदर में मौजूद पीएचसी में ग्रामीणों को आज तक जरूरत अनुसार सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। इसी को लेकर ग्रामीणों ने कई बार सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया है। कुछ सप्ताह पहले आग की बड़ी घटना सामने आने के बाद जब झुलसे गए ग्रामीणें को पीएचसी लाया गया था तो पीएचसी में सुविधाएं न होने पर सभी को जिला अस्पताल लाना पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने कई दिनों तक सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों के बढ़ने रोष के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी में ग्रामीणों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए 63 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
इस राशि से पीएचसी में एक शवगृह तैयार किया जाएगा। पीएचसी में शवगृह की सुविधा न होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी पंचैरी लाना पड़ता है। इसके साथ एंबुलें चालक के लिए क्वार्टर, पीएचसी की इमारत का अधूरा निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। साथ ही पीएचसी में सैनिटरी फिटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। सुविधाएं बढ़ने के बाद ग्रामीणों को पीएचसी में कई तरह क स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएंगी और ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। पीएचसी के स्टाफ को भी काम करने में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि कई वर्षों से पीएचसी स्टाफ भी सुविधाएं न होने के कारण परेशानियों का सामना करने मजबूर हैं।