{"_id":"61803252f6453212a3201d55","slug":"permission-udhampur-news-jmu2470636100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन ने पहले दिन 38 लोगों को पटाखे के स्टाल लगाने की अनुमति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन ने पहले दिन 38 लोगों को पटाखे के स्टाल लगाने की अनुमति दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने इस बार पटाखों के व्यापारियों को सुभाष स्टेडियम में स्टॉल लगाने की अनुमति देना शुरू कर दिया है। पहले दिन कुल 38 लोगों को स्टॉल लगाने की अनुमति दी गई है। मंगलवार से स्टेडियम में स्टॉल लगने का काम शुरू हो जाएगा।
सात वर्ष से प्रशासन पटाखों के स्टॉल के लिए सुभाष स्टेडियम में अनुमति दे रहा है। इससे पहले मिनी स्टेडियम में स्टॉल लगाए जाते थे। कोरोना संकट के कारण बीते साल इसकी अनुमति नहीं मिली थी। लेकिन, इस बार अनुमति मिली है। पटाखा व्यापारियों ने इसको लेकर व्यापार मंडल से संपर्क किया था।
व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने व्यापारियों की मांग उपायुक्त इंदु कंवल चिब के सामने रखी, और उन्होंने अनुमति दे दी। 40 से अधिक लोगों ने स्टॉल लगाने लिए डीसी कार्यालय में आवेदन किया था। उनमें से सोमवार को प्रशासन ने 38 लोगों को अनुमति दी है। प्रशासन ने शर्त रखी है कि स्टॉल पर टीन की छत होना जरूरी है। यह अनुमति 2 से 4 नवंबर तक रहेगी।
विज्ञापन
रिटेल क्रेकर एसोसिएशन के सदस्य पवन गुप्ता ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद स्टॉल लगाने की तैयारियों में जुट गए हैं। मंगलवार सुबह काम शुरू कर दिया जाएगा। एसोसिएशन की मांग है कि पुलिस व प्रशासन बाजार में दुकानों में बेचे जाने वाले पटाखों पर सख्त कार्रवाई करे। बाजार व मोहल्लों में प्रतिबंध के बावजूद दुकानों में पटाखे बेचे जाते हैं। इससे उनके काम पर असर पड़ता है। इसके साथ इससे बड़ा हादसा होने की भी आशंका बनी रहती है।