{"_id":"647434dc76bd6d9fa6b365743b8c229d","slug":"performances-on-woeful-streets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल गलियों पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल गलियों पर प्रदर्शन
ब्यूराे/अमरउजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की किल्लत के बाद अब पंचायत मगैनी में पड़ते गांव दयाली चक के लोगों ने टूटी गलियों के निर्माण की मांग पर वीरवार को प्रदर्शन किया। अशोक कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
अशोक के अनुसार जब से इस गांव का निर्माण हुआ तब से उनके क्षेत्र में कोई भी गली नहीं बनाई गई है। उन्होंने बताया कि गली नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
जगह-जगह गंदा पानी रास्ते कच्चे रास्ताें में बहता रहता है। अब गांव वासियों में इन राजनेताओं तथा विभाग के अधिकारियों के प्रति काफी रोष व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों तथा राजनेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनके गांव में गलियों का निर्माण नहीं किया गया तो उन्हें मजबूर होकर जिला आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना पडे़गा। इस अवसर पर भूषण सिंह, मोनू, देस राज, पप्पू, रवि कुमार, विश्वनाथ, प्रिया, निशा देवी आदि मौजूद थे।