फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People upset when hand pump is not fixed for two months

दो माह से हैंडपंप ठीक नहीं होने पर बिफरे लोग

विज्ञापन
People upset when hand pump is not fixed for two months
रामनगर। करीब दो महीने से खराब पड़े हैंडपंप की हालत सुधारने की मांग को लेकर रविवार को वार्ड एक के लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हैंडपंप के खराब होने के बाद परेशानी दोगुनी हो गई है। उनके पास अब प्रदर्शन करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन

दोपहर के समय स्थानीय निवासियों ने पूर्व पार्षद जोगिंदर बंगाथिया के नेतृत्व में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बताया कि दो महीने पहले अचानक हैंडपंप खराब हो गया था। इसके बाद उन्होंने इसके बारे में विभाग को सूचित किया था। विभाग ने जल्द मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। हैंडपंप के खराब होने के कारण परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जब जलशक्ति विभाग की तरफ से पानी की सप्लाई नहीं दी जाती है तो लोगों की पानी की जरूरत को हैंडपंप ही पूरा करता है। लेकिन जब से हैंडपंप खराब हुआ है तो उनको पानी के लिए कई किलोमीटर दूर बावली पर जाना पड़ रहा है। इससे दिनचर्या बहुत ज्यादा प्रभावित हो रही है। कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी कोई उनकी परेशानी को दूर करने का प्रयास नहीं कर रहा है। उनकी तहसील प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द हैंडपंप की हालत को सुधारा जाए, नहीं तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed