{"_id":"60ef32318ebc3e726e7e03b4","slug":"people-s-anger-erupted-for-not-repairing-the-road-udhampur-news-jmu239462483","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मरम्मत नहीं करवाने फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मरम्मत नहीं करवाने फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के दंदियाल और शंकर नगर इलाके में सड़क की हालत सुधारने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने बुधवार को यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि करीब सात महीने से इस मार्ग की हालत खराब है। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। जिला प्रशासन को भी इसके बारे में सूचित किया है, लेकिन प्रशासन की तरफ से भी कुछ नहीं किया जा रहा है।
सुबह करीब 11 बजे स्थानीय निवासियों ने यूईईडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विष्णो देवी, रमेश कुमार शर्मा व अन्य कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि करीब सात महीने पहले यूईईडी ने सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई की थी। पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की किसी ने मरम्मत नहीं की है। मौजूदा समय में पूरी सड़क बदहाल हो चुकी है और हर रोज उनके दो पहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पाइप लाइन बिछाने के दौरान ही जलनिकासी की व्यवस्था करने वाली नालियां मलबे से बंद हो गई थी और उनको भी खाली नहीं किया गया। अब हालात यह बन गए हैं कि बारिश होने पर पानी और गंदगी उनके घरों के अंदर पहुंच रही है। अभी तक उनका हजारों का सामान खराब हो चुका है। इस सड़क के किनारे पर ही शिक्षा विभाग के सीईओ और सोशल वेलफेयर, आईसीडीएस विभाग का कार्यालय है। इन कार्यालयों में हर रोज कई अधिकारी व कर्मचारी आते हैं। इनको भी इसके कारण कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहा है।
पूरे शहर में यूईईडी के कार्य के कारण शहरवासी परेशान हैं और प्रशासन इन पर नकेल नहीं कस पा रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों ने भी केवल आश्वासन ही दिए हैं। जबकि उनकी परेशानी को कोई नहीं समझ रहा है। बरसात शुरू होने के बाद हालात यह बन गए हैं कि अब इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कोई भी उनकी परेशानी को नहीं समझ रहा है। इसलिए उनको अब सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अगर जल्द इसकी हालत को नहीं सुधारा तो आने वाले दिनों में सड़क के बीच ही चारपाई लगाकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।