{"_id":"e8d1b6b71e1526740043d4683161070c","slug":"people-protest-on-road-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्खड़ में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्खड़ में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 28 Apr 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्खड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करने के लिए ओवरब्रिज बनाने की मांग के समर्थन में स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। ओवरब्रिज नहीं होने से रोजाना खतरे का सामना का ट्रैक पार करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे अधिकारियों को मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में स्कूल के प्रिंसिपल भी शामिल हुए। प्रिंसिपल सागर बनर्जी ने कहा कि रेलवे ट्रैक के दोनों और कई गांव हैं। उन्हें ट्रैक पार करने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
स्कूल बसों को भी घूमकर आना पड़ता है। पैदल ट्रैक पार करने में खतरा है। तकरीबन आधा दर्जन गांवों के लोगों को बिना पुल के मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ओवरब्रिज बनाने केी मांग कई बार रेलवे अधिकारियों के सामने रखी जा चुकी है।
विज्ञापन