{"_id":"67bb6e78e35ce1c3de0c9557","slug":"people-celebrated-indias-victory-udhampur-news-c-202-1-udh1007-120736-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भारत की जीत पर लोगों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भारत की जीत पर लोगों ने मनाया जश्न
Mon, 24 Feb 2025 12:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
शहर के मुख्य बस स्टैंड पर लगाई एलईडी पर भारत पाकिस्तान के बीच हो रहे मैच को देखते दुकानदार व लो
- फोटो : udhampur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरभर में दिखा क्रिकेट मैच का जुनून, बाजारों में कम रही चहल-पहल
उधमपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एक दिवसीय चैंपियंस ट्रॉफी मैच को लेकर उधमपुर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
मुख्य बस स्टैंड पर स्थानीय दुकानदारों ने एलईडी स्क्रीन लगाकर शहरवासियों ने भारत की जीत का जश्न मनाया। यहां बड़ी संख्या में लोग रात 7 बजे के बाद भारत की बल्लेबाजी के दौरान अपनी दुकानों से बाहर निकलकर कुर्सियों पर बैठकर मैच का आनंद लेते नजर आए।
केवल बस स्टैंड ही नहीं, बल्कि गोल मार्केट और कोर्ट रोड सहित अन्य स्थानों पर भी दुकानदारों ने एलईडी स्क्रीन लगाकर लाइव मैच देखा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह किसी त्योहार से कम नहीं था। जैसे ही भारतीय बल्लेबाजों ने चौके-छक्के लगाए, माहौल में जोश भरने के लिए दुकानदारों ने ढोल बजाए। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कारगिल हनुमान मंदिर के महंत राधे दास त्यागी ने भारत की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर टीम इंडिया की जीत की कामना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मंदिर पहुंचे और भारत की जीत की प्रार्थना की। मैच के रोमांच के कारण शहर के बाजारों में चहल-पहल अपेक्षाकृत कम रही। संवाद