फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People angry at opening wine shop near school

स्कूल के पास वाइन शाप खोलने पर भड़के लोग

विज्ञापन
People angry at opening wine shop near school
उधमपुर। शहर के मेन बाजार में स्कूल के नजदीक वाइन शॉप खोलने का काम शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्कूल के नजदीक कोई भी बाइन शाप नहीं खोल सकता है। इसके बावजूद लाइसेंस जारी किया गया है। अगर वाइन शॉप खोली गई तो लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

सुबह के समय अमन शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अमन शर्मा ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि स्कूल के नजदीक वाइन शॉप खोलने का लाइसेंस किस तरह से जारी कर दिया गया है। जिस स्थान पर वाइन शाम को खोला जा रहा है, उससे 40 मीटर की दूरी पर ही भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल मौजूद है। इससे विद्यार्थियों पर गलत असर पड़ेगा। नियम के अनुसार स्कूल के नजदीक किसी तरह की वाइन शॉप सहित सिगरेट व तंबाकू बेचने पर भी प्रतिबंध है। इतना ही नहीं पास में मंदिर भी है। किसी कीमत पर भी वाइन शाप को नहीं खोलने नहीं दिया जाएगा। शालू ने कहा कि अगर मोहल्ले में वाइन शाप खुलती है तो महिलाओं के लिए दिक्कत हो जाएगी। जिस मार्ग पर वाइन शाप को खोला गया, वहां से एक रास्ता देविका के मंदिरों की तरफ भी जाता है। हर रोज सैकड़ों लोग देविका नदी की ओर जाते हैं। प्रदर्शन कर मांग को जिला प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। जिला प्रशासन तुरंत इस स्थान पर वाइन शाप के खोलने पर प्रतिबंध लगाए नहीं तो सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed