{"_id":"61d73a4410f16d505f051f2c","slug":"penalty-udhampur-news-jmu2513951196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार की अगुवाई में अभियान चलाकर नगर में बिना मास्क घूम रहे लोगों से वसूला जुर्माना,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार की अगुवाई में अभियान चलाकर नगर में बिना मास्क घूम रहे लोगों से वसूला जुर्माना,
नायव तहसील ऊधमपुर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करते हुए ।
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। प्रशासन के निर्देश पर वीरवार को नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर में बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों के साथ दुकानदारों को भी कोरोना नियमों का उचित पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहा है। लेकिन, कुछ लोग नियमों का जानबूझकर उल्लंघन कर अपने साथ दूसरों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। साथ ही उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि वह नियमों का उचित पालन करें।
विज्ञापन
साथ ही दुकानदारों के हेल्थ कार्ड भी जांचे जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने दुकानदारों को पहले ही आगाह किया गया है, कि कोरोना जांच करवाकर मासिक हेल्थ कार्ड का नवीनीकरण करवा लें। इसके बाद भी यदि कोई हेल्थ कार्ड बनाने को लेकर लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करने को मजबूर है। आज भी शहर में कार्रवाई कर उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना किया गया है। साथ ही लोगों को मास्क बांट कर नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।