{"_id":"60d63b8a8ebc3e3435612f4d","slug":"penalty-katra-news-jmu2381255106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों व कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों से वसूला 21500 जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों व कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों से वसूला 21500 जुर्माना
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शुक्रवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। एआरटीओ रियासी और अन्य अधिकारियों ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर चालान काटे। इसके अलावा कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।
अधिकारी के मुताबिक ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 15 वाहन चालकों से 15500 रुपये जुर्माना वसूला गया। कोरोना प्रोटोकाल का पालन न करने वाले वाहन चालकों से 6000 रुपये जुर्माना वसूला गया। एक दिन की कार्रवाई में विभाग ने कुल 21500 रुपये जुर्माना वसूला है।
एआरटीओ रियासी राजेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर थोड़ी स्थिति ठीक होते ही वाहन चालको ने यातायात नियमों का उल्लंघन करना शुरू कर दिया है, जिसे देखते हुए विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। वहीं एआरटीओ व अन्य अधिकारियों ने कस्बे के रियासी मार्ग के साथ ही जम्मू मार्ग, बाणगंगा मार्ग, रेलवे मार्ग आदि स्थानों पर वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ ही चेतावनी भी दी कि भविष्य में यातायात नियमों के साथ ही कोरोना महामारी को लेकर दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें नहीं तो विभाग और ज्यादा सख्त कार्रवाई करेगा।