फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Parter angry due to not getting government job

सरकारी नौकरी नहीं मिलने से पार्टर नाराज

विज्ञापन
Parter angry due to not getting government job
उधमपुर। कारगिल युद्ध में पोर्टर रहे लोगों का एक शिष्टमंडल शनिवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर चिनैनी-घोरड़ी विधानसभा के वरिष्ठ नेता जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में डीसी इंदू कंवल चिब से मिला। इस दौरान उन्होंने मांगों से अवगत करवाते ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जगदेव सिंह ने बताया कि इन लोगों ने कारगिल युद्ध में जान की परवाह किए बगैर सेना तक गोला बारूद पहुंचाने का काम किया। जहां इन्हें युद्ध के खत्म होने पर सैन्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी देने का आश्वासन मिला था। लेकिन 21 साल बाद भी कोई पहल नहीं की गई है। जिसके लिए वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कई धरने प्रदर्शनों के बावजूद मांग को पूरा नहीं किया गया है। इनमें से जिन चार लोगों ने कोर्ट में केस दायर किया था उन्हें वन-एफओडी में नौकरी दी गई है। लेकिन यह सभी लोग गरीब होने के कारण कोर्ट का खर्चा नहीं उठा सकते हैं। इसलिए सरकार से मांग है कि जल्द कदम उठाया जाए। डीसी ने पोर्टरों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed